About-Us

Welcome To Learning Buddy Classes

‘‘जो पढ़ेगा, वही बढेगा’’

कुछ ऐसे ही हौसले एवं बुलन्द इरादों के साथ ‘कैरियर’ बनाने वाले युवाओं के सफल प्रशिक्षण हेतु वर्ष 2001 में सैन्य प्रशिक्षण संस्थान का शुभारम्भ किया, जहाँ से अब तक अनेक युवा प्रशिक्षित होकर सरकारी नौकरी विशेषकर सेना एवं पुलिस विभाग में चयनित होकर कार्यरत हैं।

सैन्य प्रशिक्षण संस्थान विगत 26 वर्षो से असंख्य बच्चो को प्रशिक्षण दे कर उन्हें सरकारी नौकरी में सफलता दिला चूका है।  हमारा उद्देश्य कठिन परिश्रम तथा अपने अनुभवों से छात्रों को पढ़ा कर उनके सपनो को साकार करना है। आत्मविश्वास, आत्मज्ञान ओर आत्मसंयम केवल यही तीन जीवन को परम शक्ति सम्पन्न बना देती है। हमारी सफलता का राज है हद से गुजर जाने का जोश, मेहनत, जनूनी शिक्षक, कटिबद्ध शिक्षण पाठ्यक्रम, प्रतिबद्ध माता-पिता और दूर दृष्टि और जीत के लिए आवश्यक है सफल होने की भावना, माहौल और उद्देश्य। अभिलाषा तभी फलोत्पादक होती है जब वह दृढ़ निश्चय में परिणित कर दी जाती है। हम आपमें वो अभिलाषा जाग्रत करते हैं। हमारा मानना है कि जीवन का आनन्द गौरव, सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ जीने में है।

-सम्पादक मण्डल

 

Ashoka-Defence-Academy-in-Meerut

OUR MISSION

सैन्य प्रशिक्षण संस्थान का परिसर मवाना रोड़ पर सैनी ग्राम में स्थित है। परिसर नगरीय जीवन के कोलाहल से दूर प्राकृतिक सुरम्य वातावरण में स्थित है। परिसर में 120 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता का ऑडियो -विजुअल एवं अन्य आधुनिक शिक्षण सहायक सुविधाओं से युक्त शिक्षण कक्ष हैं, जहाँ विद्यार्थियों को अनुभवी एवं उच्च शिक्षित विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुये शिक्षित किया जाता है। परिसर में आधुनिक उपकरणों से युक्त कम्प्यूटर केन्द्र भी है जो लिपिक वर्ग के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए उपयोग में लाया जाता है। हॉस्टल सुविधा भी उपलबध है।  

भर्ती सम्बन्धी जानकारी के लिये हमारी वेबसाईट www.spsclasses.com जरूर देखें

 

 

Ashoka-Defence-Academy-in-Meerut

OUR VISSION

हमारा यह सदैव प्रयास रहा है कि हम अपने छात्रों को न केवल प्रतियोगिताओं में सफल बनाए, वरन उन्हें अच्छे संस्कार, भ्रात्तव भाव, आपस में सामानजस्य और सबसे महत्वपूर्ण एक अच्छे नागरिक में विकसित कर सके। हमारा पाठ्यक्रम अपने छात्रों में परीक्षा की नवीनतम चुनौतियों और बदलते परीक्षा पाठ्यक्रम तथा तरीको के अनुरूप, अपने को ढाल कर तैयार करता है। आज प्रतियोगिताओं में लिखित परीक्षा का स्तर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, हर प्रतियोगी अकाट्य प्रयास कर रहा, इसलिए हमें अपने छात्रों को उन से बेहतर बनाना ही होगा जिसके लिए हम कृत संकल्प है। आज लगभग सभी प्रतियोगिताएं पारदर्शी हो गई है तथा सरकार के बनाए नियमों के अनुरूप इनमें बेइमानी करने की कोई गुंजाईश नहीं रह गई है। सभी प्रतियोगिताएं लिखित परीक्षा के परिणाम पर आधारित हैं इनमें फिजिकल व साक्षात्कार के कोई अंक नहीं होते हैं। अतः किसी भी स्तर पर कोई बेईमानी सम्भव नहीं है। इसलिए आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी।हमारे द्वारा निर्मित सारगर्भित नोट्स व शिक्षण सामग्री वर्षों की मेहनत का नतीजा है। अनुभवी शिक्षकों और विज्ञान की नवीनतम तकनीकों के द्वारा दी गई शिक्षा आपको स्वयं पढ़ने के लिए प्रेरित करेगी, तथा आप स्वयं पढ़ने के लिए ललायित रहेंगे। हमारा शिक्षण का तरीका-त्रि-आयामी है जो आपके मस्तिष्क पर सदैव अमिट रहेगा। हम रटाते नहीं सिखाते हैं, यह ही हमारे शिक्षण का मूल मंत्र है।

आशावादी हर कठिनाई में अवसर देखता है, और निराशवादी हर अवसर में कठिनाई देखता है। अतः आशावादी बनें, प्रयत्न कीजिए, पश्चाताप नहीं।

अनुराग गौड़

Get A Free Registration!